Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

होटल के कमरे में शराब पिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर महिला से बलात्कार करने का आरोप, मुकदमा दर्ज।

भारतीय जनता पार्टी को संस्कारी पार्टी कहा जाता है। हालांकि, चाहे महिला पहलवानों से दुष्कर्म के आरोप हों, या फिर उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। या फिर अन्य राज्यों में महिलाओं के साथ नेताओं की ओर से किए गए दुष्कर्म। ऐसे मामलों में ज्यादा नाम बीजेपी के नेताओं के ही सामने आए हैं। एक बार फिर से बीजेपी के नेता के साथ ही एक गायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला का आरोप है कि कसौली में होटल के कमरे में उसे जबरन शराब पिलाई गई और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया किया गया। बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल (जय भगवान) पर लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली थाने में 13 दिसंबर को यह मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता एक मॉडल, गायिका और अभिनेत्री हैं। उसने बीजेपी नेता पर दुष्कर्म, झांसा देकर शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले सात जुलाई 2023 को उसे सरकारी नौकरी दिलाने व गाने में रोल देने के नाम पर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। हिमाचल प्रदेश के कसौली में दोनों के खिलाफ यह मामला 13 दिसंबर, 2024 को दर्ज हुआ था। इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। बड़ौली को हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वह विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

वहीं, महिला को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इन्होंने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो भी लीं। महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया जहां हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले कोशिश की। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना सात जुलाई 2023 के दिन की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बॉस और दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी। सात जुलाई, 2023 को उनकी मुलाकात मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल नामक एक गायक से हुई। महिला ने आरोप लगाया दोनों ने कसौली में एक होटल में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसे पहले शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

महिला के मुताबिक, वह कसौली के होटल रोज कॉमन में सहेली के साथ टहल रहीं थी, तो वहां दो लोगों ने उन्होंने हमारे साथ बातचीत शुरू की। उनमें से एक ने खुद को राजनेता बताया और दूसरे ने सिंगर। बातों बातों में वह हमें गुमराह करके होटल के अंदर ले गए और जबरन शराब का सेवन करवाने लगे। इसके बाद जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल ने उसे अपने एल्बम में भूमिका देने की पेशकश की थी, जबकि बड़ौली ने अपने संबंधों के कारण उसे सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया। महिला ने दावा किया कि दोनों ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

इसके बाद उन दोनों ने मेरे साथ जबरन दुराचार किया। इस दौरान उन्होंने मेरी अश्लील तस्वीर व वीडियो भी ले ली और मुझे धमकाते हुए कहा कि यह बात यदि कमरे से बाहर निकलती है या पुलिस के पास जाती है तो वह उन्हें गायब करवा देंगे। इस घटना से दोनों सहेलियां डर गई और किसी से कुछ कह पाने से शर्म करने लगी। महिला की शिकायत के आधार पर बड़ौली और रॉकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि दो माह पहले उन्हें दोबारा डरा धमकाकर पंचकूला बुलाया गया और हमारे ऊपर झूठा मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया। महिला ने इस सारे मामले की शिकायत घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना कसौली में 13 दिसंबर 2024 को करवाई और आरोपितों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अब इस मामले में महिला की शिकायत के बाद आरोपितों के ठिकानों का पता लगाया है और उनसे इस मामले में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, बड़ौली ने पहली प्रतिक्रिया में आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा है यह राजनीतिक साजिश है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!