मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की गिरफ्तारी के बाद गुर्जर समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर समाज के लोगों ने अपना रोष प्रकट करते हुए बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है।
गुर्जर महासभा ने 29 जनवरी को लक्सर के किसान इंटर कॉलेज में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह महापंचायत समाज के हितों और चैम्पियन की गिरफ्तारी के पीछे की वजहों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।
महासभा के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के जुटने की उम्मीद है। गुर्जर समाज के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनके प्रतिनिधियों के साथ अन्याय हुआ तो समाज चुप नहीं बैठेगा। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।