मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के लक्सर तहसील में रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा गंगा एवम बाण गंगा नदियों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी लक्सर को इस अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक श्री रवि नेगी, उपजिलाधिकारी (शेलेन्द्र नेगी), तहसीलदार रमोला जी, उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज लक्सर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें अवैध खनन/ भंडारण/ परिवहन में संलिप्त लिम्ब्रा स्टोन क्रेशर की पैमाइश करने पर क्रेशरों द्वारा अवैध भंडारण करने पर कार्रवाही कि गई।
संयुक्त दल की जांच में क्रेशर में लगभग 5000 हजार टन अवैध भंडारित उपखनिज पर 20 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक श्री रवि नेगी ने दी।

More Stories
कुंभ निर्माण कार्यों पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप। कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अर्धकुंभ -2027
बीएचईएल ने ग्रिड स्थिरता समाधान क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले।