अनुराग सैनी
बिहारीगढ (सहारनपुर)। देर शाम सहारनपुर से घर वापस लौट रहे सुंदरपुर निवासी चौधरी अखिल कुमार की डस्टर कार मे भटपुरा के समीप देहरादून हाईवे पर अचानक आग लग गई कार से धुआं उठता देख अखिल चौधरी कार छोड़कर नीचे उतरे और घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब तक आग बुझाई उससे पहले गाड़ी जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

फतेहपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के संबलपुर निवासी अखिल चौधरी अपने दो अन्य साथियों रोहित पुत्र सुशील व अमित पुत्र रविन्द्र धीमान के साथ डस्टर कार संख्या डीएल 8 सीएफ – 0857 मे सवार होकर सहारनपुर से घर वापस लौट रहे थे फतेहपुर थाना पार हुए ही थे कि साईं मंदिर के सामने कार से धुआं उठता हुआ देख कार चला रहे अखिल चौधरी डर गए और कार साइड में खड़ी कर जब तक नीचे उतरे कार धू-धूकर जलने लगी तुरंत सूचना इमरजेंसी 112 पुलिस को दी पुलिस ने जब तक मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक कार जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी पुलिस ने कार चालक (स्वामी) अखिल चौधरी पुत्र अनिल चौधरी से इस मामले की तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।