लाइम लाइट में आने के लिए लोग किसी भी हद तक और कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लोगों को सोशल मीडिया का ऐसा बुखार चढ़ा है कि उन्हें यह तक ख्याल नहीं रहता कि इससे उनके आसपास के लोगों में डर की भावना उत्पन्न हो रही है। अब तो लोग इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उनमें पुलिस की कार्रवाई नाम का कोई डर ही नहीं रहा। कुछ ऐसा ही नेशनल हाईवे पर शूट की गई एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया में बाई तेजी से हो रहा वायरल वीडियो गाजियाबाद के एन 24 सिद्धार्थ विहार के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में गाड़ी दिल्ली से डासना की तरफ जा रही है। कार सवार बिना पुलिस के डर के और बेहद बेखौफ तरीके से पिस्टल बाहर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले ने 38 सेकंड का वीडियो बनाया है। इसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है की गाड़ी एन एच 24 पर दौड़ रही है और आगे से साइन बोर्ड पर सिद्धार्थ विहार और अन्य इलाकों के साइन बोर्ड दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ दिखाई दे रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि सड़क पर तमंचा लहरा कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने वाले इस शख्स के खिलाफ पुलिस कब तक कार्रवाई करती है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।