मनोज सैनी
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत चंडीघाट के समीप तेज रफ्तार से आ रही हुंडई वरना कार अनियत्रिंत होकर करीब 40 फीट खाई में गिर गयी। घटना में कार में सवार परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घयलों को कार से निकाल कर उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि कार सवार परिवार पिथौरागढ का रहने वाला हैं और देहरादून जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हुंडई वरना गाड़ी UK07-AZ- 6700 जो कि नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ आ रही थी चण्डीघाट चौकी से पहले अनियंत्रित होकर 30-35 मीटर नीचे गिर गई। कार में 3 लोग जिसमे गोविंद सिंह चौफाल पुत्र कुंदन सिंह निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ उम्र 55 वर्ष, ललिता चौफाल पत्नी गोविंद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष, निखिल चौफाल पुत्र गोविंद सिंह उम्र 24 वर्ष सवार थे। चंडीघाट चौकी प्रभारी व पुलिस द्वारा मौके पर तुरंत पहुंचकर तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर तुरंत 108 को कॉल करके मौके पर बुलाकर अस्पताल भिजवाया गया।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।