मनोज सैनी
हरिद्वार। जगजीतपुर पुलिस चौकी द्वारा क्षेत्र ग्राम जियापोटा, पंजनहेड़ी से चोरी छिपे रेत, बजरी से भरकर जा रहे टैक्टर मय ट्राली को रोक कर चेक किया गया तो 03 ट्रेक्टर चालक के पास खनन से संबंधित कोई भी कागजात नही मिल पाए तथा 02 टैक्टर ट्राली पर अतिरिक्त भार से अधिक माल भरा हुआ था। चौकी प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने अपनी टीम व0 उ0 नि0 श्री राजेन्द्र सिंह रावत, एस आई सत्येंद्र नेगी, का0 जयपाल सिंह के साथ मौके पर 03 ट्रेक्टर मय ट्राली को अवैध खनन तथा 02 टैक्टर ट्राली को सीज़ कर कारवाही की गई।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद