Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

देर से स्कूल आना शिक्षिका को पड़ा भारी, आग बबूला प्रधानाध्यापिका का टूटा कहर।

मनोज सैनी

देर से स्कूल आना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने जब शिक्षिका को टोका तो दोनों के बीच गर्मागर्मी ही गई और प्रधानाचार्य ने इसी गरमा गर्मी में शिक्षिका को पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला यूपी के आगरा जिले के एक स्कूल का बताया जा रहा है जहां एक माध्यमिक स्कूल में महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच मारपीट हो गई। प्रिंसिपल ने शिक्षिका को स्कूल में देरी से आने पर टोक दिया था, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Share
error: Content is protected !!