धड़ा पंचायत कमेटी ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर पांडे वाला स्थित गुघाल मंदिर परिसर में विगत देर रात किसी असामाजिक तत्व ने खड़े हरे विशाल पापड़ी के पेड़ में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिसके कारण वहा हडकम्प मच गया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
आग लगने की सूचना मन्दिर परिसर में रह रहे पंडितो ने तुरन्त धडा पचायंत कमेटी को दी, जिस पर सूचना मिलते ही धडा पंचायत फिराहेडियान कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ, मंत्री सचिन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक रात्रि में ही तुरंत मौके पर पहुंचे और आग घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की ओर से कृपाराम शर्मा, सुरेंद्र रावत, संतोष कंडेरी ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पानी का छिड़काव करते हुए देर रात आग पर काबू पाया। पेड़ में आग लगाए जाने की सूचना धडा पंचायत कमेटी के पदाधिकारियो ने थाना पुलिस को दे दी है। पंचायत पदाधिकारीयों ने पुलिस प्रशासन से पेड़ में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।