सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव में मेयर और पार्षदों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने कमर कसते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में जो भी नेता या कार्यकर्ता संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अमन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी को प्रात 11:00 बजे रोड धर्मशाला में महापौर श्रीमती अमरेश देवी बालियान जी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन होगा, जिसमें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के साथ साथ हरिद्वार के सभी विधायक गण और नेता गण सम्मिलित होंगे।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।