ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने वाले राज भवन कूच के एलान के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल द्वारा निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
16 फरवरी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने वाले राज भवन/लोक भवन कूच के एलान के बाद ब्लॉक कांग्रेस कनखल हरिद्वार के अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत श्री जगजीत सिंह शास्त्री जी ने की कार्यक्रम का संचालन शुभम अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल हरिद्वार ने किया । बैठक में 16 फरवरी को होने वाले राज भवन/लोक भवन कूच को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री संजय पालीवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून अपराध की राजधानी के नाम से जाने जानी लगी है क्योंकि पिछले 16 दिनों में पांच हत्याएं इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर शून्य हो गई है। सोई हुई गूंगी बेहरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको एक जुटता के साथ 16 तारीख को राजभवन कुच में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जनता केंद्र और राज्य की धामी सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर धामी सरकार अंकिता के माता पिता और उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा कर रहीं हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में डॉ अनिल जोशी की तहरीर पर सीबीआई जांच की संस्तुति कर स्पष्ट कर दिया है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा नेताओं/वीआईपी को एक बार फिर से बचाने के प्रयास कर रही हैं।
सोम त्यागी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अशोक शर्मा पूर्व मेयर प्रतिनिधि ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करी कि वह अपने-अपने क्षेत्र में 16 तारीख को राजभवन/लोक भवन घेराव के लिए जनता को जागरूक करें और उन्हें अपने साथ देहरादून चलने के लिए प्रेरित करें।
जतिन हांडा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल और शुभम अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार अवैध खनन शराब माफिया का बोलबाला है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस निडरता से देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, इस तरह हम सबको भी जनता की लड़ाई लड़नी होगी।
हिमांशु बहुगुणा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और संजय आनंद पूर्व प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के संरक्षण में सरकारी विभागों में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार फल फूल रहा है, सरकार की जीरो टॉलरेंस खोखली बातें रह गई है।
रोहित चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव और मनोज सैनी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि राज्य की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि को कलंकित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सबक सिखाने का समय आ गया है और 16 फरवरी को लोक भवन का होने वाला घेराव सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी।
बैठक में सतीश दुबे,अनिल ठाकुर, कामेश्वर यादव, डॉक्टर दिनेश पुंडीर, सत्येंद्र वशिष्ठ ,अंकुर सैनी ,विनोद कुमार ,विमल कुमार ,विकास चंद्र ,वसीम सलमानी ,विक्रम शाह ,कपिल गुप्ता (नीतू), प्रेम कश्यप, नकुल महेश्वरी, नितिन कश्यप(निक्की), समर्थ अग्रवाल, आशु श्रीवास्तव ,संदीप कुमार, अजय दास महाराज, गोविंद सिंह बिस्ट, ऋषभ अरोरा ,आशीष भारद्वाज, उज्जवल वालिया (मन्नू ),अमित गुप्ता, रचित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
बरसाती नाले में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पाए जाने पर जल संस्थान को मरम्मत हेतु नोटिस, लॉज पर ₹5000 का चालान।
आईपीएस और पीपीएस के बाद हरिद्वार में उपनिरीक्षकों को भी किया इधर से उधर।
18 आईपीएस और 2 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, हरिद्वार की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी अब नवनीत सिंह के हवाले।