मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 14 उपनिरीक्षक (उनि) और अपर उपनिरीक्षक (अउनि) के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की ओर से आदेश जारी कर सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक नितिन चौहान को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली रानीपुर स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को कोतवाली लक्सर से चौकी भिक्कमपुर (कोतवाली लक्सर) का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक रफत अली को कोतवाली मंगलौर से संबद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट को चौकी अस्पताल, गंगनहर से चौकी बाजार, मंगलौर भेजा गया है। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी को चौकी भिक्कमपुर, लक्सर से चौकी अस्पताल, गंगनहर स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक नीरज सिंह रावत को चौकी रायसी, लक्सर से चौकी काली नदी, भगवानपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह डोबाल को चौकी बाजार, मंगलौर से चौकी सप्तऋषि, नगर क्षेत्र में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल को चौकी सप्तऋषि से चौकी बाजार, ज्वालापुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक कर्मवीर को कोतवाली लक्सर से चौकी तेजूपुर, भगवानपुर का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अजय लाल को थाना पथरी से चौकी रायसी, लक्सर भेजा गया है। उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कोतवाली कनखल तैनात किया गया है।
अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार को चौकी बाजार, ज्वालापुर से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली मंगलौर स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल नई तैनाती पर रवाना होकर अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories
जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।
मानव तस्करी के लिए किए अपहरण किए मासूम बच्चे के मामले में दो महिलाओं को 10-10 वर्ष की कैद।
विकसित भारत के निर्माण हेतु स्व-गणना बेहद आवश्यक है: रंजन कुमार