ब्यूरो
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी के संयोजन और यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है।
प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि धामी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है, वह सिर्फ समाज में नफरत की राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं में जबरदस्त कंपीटीशन हो चल रहा है और आमजन में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा सहित अपराध रोकने में असफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस धामी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद प्रत्याशी दीपक टंडन और युवा नेता अनिल ठाकुर, ने कहा कि प्रदेश में दिन दहाड़े हो रही हत्याओं और महिलाओं के साथ हो रही लूट से स्पष्ट है कि धामी सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है और जनता त्रस्त है। युवा नेता समर्थ ठाकुर और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग त्रस्त है। आमजन और व्यापारियों में बदमाशों का खौफ है।
धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, श्रीमती सरिता शर्मा, सौरभ सैनी, अंकुर सैनी, उदित विद्याकुल, संजय सैनी, राजू चित्कारा, हरजीत सिंह, अंकित चौधरी, जवाहर चावला, सोमपाल सैनी, जावेद आलम, हेमंत चंचल, ऋषभ वाल्मीकि, कार्तिक शर्मा, रजत कुमार, गौरव ठाकुर, शुभम् जागरिया, पिंटू सैनी, राजबीर सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।