Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।

सुरेन्द्र शर्मा

हरिद्वार। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान आत्महत्या कर रहा है और भाजपाई बड़े गर्व से इसे विकास, विश्वास व जनकल्याण के 12 वर्ष बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज अगर अर्थव्यवस्था की बात करें तो मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश पर पांच गुना कर्ज चढ़ गया। मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को छटे स्थान पर पहुंचा दिया जो मनमोहन सरकार के कार्यकाल में पांचवे स्थान पर थी। आज देश की अर्थव्यवस्था का अड़ानीकरन कर दिया गया है। और देश का करोड़ों रुपए नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे मोदी के दोस्त देश का पैसा लूटकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि उसने उत्तराखंड में कितना पलायन रोका। मोदी सरकार ने 50 से ज्यादा पुराने संस्थानों को अपने व्यापारी भाइयों को कड़ियों के दाम बेच डाले।

आलोक शर्मा ने कहा कि जिन खाद्यान्न भंडार को मनमोहन सरकार ने भरा था उस आज मोदी सरकार ने खाली करने का काम किया। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज विदेशी निवेशक भाग रहे है। मोदी पर परहार करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी। सरकार एपस्टिं फाइल में दबी हुई है जो ट्रंप कहते है मोदी उनका पालन करने में लगे रहते है।

तीन भारतीय नागरिकों के मारे जाने पर उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि सरकार अमेरिका से माफी मंगवाने में भी डर महसूस करती है। इसी डर की वजह से अमेरिका से सवाल तक भी पूछ नहीं सकते। रूस को दूर कर दिया, चीन लगातार कब्जा कर रहा है और यह चीन को क्लीनचिट दे रहे हैं। चीन से ग्यारह गुना इंपॉर्टेंट बढ़ा कर मेक इन इंडिया का झूठा दंभ भर रहे है। अमेरिका की धमकी दे रहा है और ये सुन रहे है। क्योंकि अमेरिका के आगे डर से मोदी सरकार ने सरेंडर कर दिया।

125 देशों की यात्रा करने के बाद एक देश भी ऑपरेशन सिंदूर में हमारे साथ नहीं आया। विदेश नीति का भट्टा बैठा दिया गया है। समाज नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी पेपर हुए सब के सब आऊट हो गए क्योंकि मोदी के पिट्ठू ही इं सब प्रक्रिया का हिस्सा है। यह सरकार वोट तो मांगती है गाय माता के नाम पर पर देश को सबसे बड़े बीफ एक्सपोर्ट की श्रेणी में ला खड़ा कर दिया गया है।

उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे पर बोलते हुए कहा कि पहले तो यह सरकार चंदा चोर थी अब चढ़ावा चोर भी हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन सबके पीछे भाजपा और आरएसएस का ही हाथ है। राम मंदिर के मुख्य संरक्षक चंपत राय पर हमला बोलते हुए कहा कि यह शख्स मोदी के खास लोगों में शामिल है और उसी पर राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का आरोप लगा है जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार स्किल डवलपमेंट का मात्र 6 फीसदी पैसा ही खर्च कर पाई तो सोचो यह सरकार देश को किस दिशा में ले जा रही है। आज युवा , किसान आत्महत्या कर रहे है जिस नारी सशक्तीकरण की बात करती है लेकिन सच्चाई यह है कि महिलाओ पर होने वाले अत्याचार ही काफी बढ़ गया। देश हिन्दू मुस्लिम मकरने से नहीं चलता, देश अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता व बेहतर शिक्षा व विदेश नीति से चलता है।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, राजबीर चौहान, रवीश भटीजा, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, मोहन राणा, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल, विशाल प्रधान उपस्थित थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!