Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकुल विद्यपीठ निवासियों की शंकाओं को लेकर डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मिले कांग्रेस नेता।

ब्यूरो
हरिद्वार। मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित किए जाने की घोषणा के बाद ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम के निवासियों की शंकाओं को लेकर सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी से मुलाकात की। जिलाधिकारी को लोगों की शंकाओं से अवगत कराते हुए सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि संस्थान के निर्माण का कोई विरोध नहीं है। लेकिन कोई भी निर्णय वहां रह रहे परिवारों को विश्वास में लेकर ही किया जाए। सोम त्यागी और मनोज सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को बताया है कि अभी ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम में शोध संस्थान जैसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि ऐसी कोई योजना आती है तो उससे पहले ऋषिकुल विद्यापीठ में निवास कर रहे व्यक्तियों और व्यापारियों से वार्ता की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जवाहर चावला, मनोज जाटव, ऋषिकुल ंक्षेत्र से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रहे समर्थ अग्रवाल, मुकुल, श्याम पेंटर, नवीन, विमल कुमार, कमल सैनी, कमल शर्मा, हिमेश अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Share
error: Content is protected !!