मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर अपनी अनुबंधित कूड़ा संग्रहण एजेंसी के०एल० मदान पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शहर के कुछ वार्डों में निर्धारित समय के भीतर कूड़ा उठान नहीं किया गया था, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निरीक्षण में सामने आई इस लापरवाही पर नगर निगम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की।
इसी क्रम में नगर निगम ने एजेंसी पर ₹25,000 की आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी भी जारी की है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही दोबारा संज्ञान में आती है, तो संबंधित कंपनी का अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि निर्धारित समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित करना एजेंसी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन: एआई के युग में भी प्रिंट मीडिया के बिना रह नहीं सकते हैं: कोश्यारी
अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश।
डीएम के आदेश पर लक्सर क्षेत्र के 12 ग्रामों में भूमि खरीद-फरोख्त व भूमि उपयोग परिवर्तन पर रोक।