
मनोज सैनी
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काग्रेंस के नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस में सुरेश पचौरी के कद का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने उन्हें तीन बार राज्यसभा भेजा है, वे पहली बार 1990-96 तक राज्यसभा सदस्य रहे, जबकि दूसरी बार 1996-2002 और तीसरी बार 2002 से 2008 तक. वे दो बार केन्द्रीय मंत्री रहे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित में कांग्रेस के भी वे प्रदेश अध्यक्ष रहे।
सुरेश पचौरी के साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
बता दें कि सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी हिस्सा लिया था। सुरेश पचौरी कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. पचौरी वर्ष 1981- 83 में ही मप्र युवा कांग्रेस के महासचिव बन गए थे, जबकि 1984-85 में मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, 1985-88 तक भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव, 1984-90 राज्यसभा सदस्य. 1990 में गृह एवं रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य, 1990-96 राज्यसभा सदस्य, 1995-96 में केन्द्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री, 1996-2002 में राज्यसभा सदस्य, वर्ष 2000 में राज्यसभा के उपाध्यक्ष (पैनल), 2002- 2008 में राज्यसभा सदस्य, 2004 में मुख्य सचेतक राज्यसभा, 2004-2008 तक कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में केन्द्रीय राज्यसभा, 2008-2011 में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।
More Stories
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।
परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान, काटे 100 दुपहिया वाहनों के चालान।