Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी 16 फरवरी को लोक भवन कूच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 फरवरी को लोक भवन कूच के एलान के बाद मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक भवन कूच को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का लोक भवन घेराव ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धामी महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा आदि सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। इतना ही नहीं कोटद्वार की घटना से स्पष्ट है कि धामी सरकार प्रदेश को नफरत की आग में झोंकना चाहती है। इसके अतिरिक्त 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर धामी सरकार अंकिता, अंकिता के माता पिता और उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा कर रही हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में डॉ अनिल जोशी की तहरीर पर सीबीआई जांच की संस्तुति कर स्पष्ट कर दिया है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा नेताओं को एक बार फिर से बचाने के प्रयास कर रही हैं।

यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस निडरता से देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, इस तरह हम सबको भी जनता की लड़ाई लड़नी है।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा सभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि धामी सरकार के संरक्षण में सरकारी विभागों में दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है, सरकार की जीरो टॉलरेंस खोखली बातें रह गई है।
यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस सागर बेनीवाल ने कहा कि राज्य की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि को कलंकित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सबक सिखाने का समय आ गया है और 16 फरवरी को लोक भवन का होने वाला घेराव सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी।
बैठक में समर्थ अग्रवाल, आशु भारद्वाज अनिल ठाकुर, उदित विद्याकुल, आशु श्रीवास्तव, निखिल सौदाई, मनोज जाटव, समर्थ ठाकुर, शुभम् राजपूत, शिवम बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!