मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग़ के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को राजस्थान से दबोचा लिया है और अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बहादराबाद निवासी द्वारा 20 जनवरी को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र लगभग 14 वर्ष) को आरोपी संजय पुत्र रूपनारायण, निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उ०प्र०) द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिक के अपहरण से संबंधित इस गम्भीर प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बहादराबाद को नाबालिक की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सी०आई०यू० हरिद्वार के सहयोग से कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से दिनांक 03.02.2026 को आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर अभियोग में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं की वृद्धि कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल