मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात आदेश जारी करते हुए आधे से अधिक थानों और कोतवालियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। तबादला सूची के तहत 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल