Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।

सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक से शिवमूर्ति तक “झोटा-बुग्गी” यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। पेट्रोल डीजल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे जरूरत की तमाम जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। महंगाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में हताशा निराशा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में की गयी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेकर देश की जनता को राहत दे।

जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बन गई है। महंगाई पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ देना बंद करे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, राजबीर सिंह चौहान एवं रवीश भटीजा ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता को जीवन अस्त व्यस्त है। गरीब निर्धन परिवारों के लिए घर चलना भी मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए वरना कांग्रेस निरंतर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री विमला पांडे एवं सुनीता सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए है और वह उनके दबाव में जनहित विरोधी निर्णय ले रहे है, जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। अरविंद शर्मा एवं सागर बेनीवाल ने कहा कि रोजमर्रा जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी भी नियंत्रण से बाहर हो रही है। सरकार को उचित कदम उठाते हुए महंगाई को नियंत्रित करे। कांग्रेस नेता संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि एपस्टीन फाइल के दबाव में मोदी सरकार ट्रंप के आगे घुटने टेक चुकी है। ट्रंप के दबाव में मोदी सरकार ने रूस से सस्ता तेल खरीदना कम कर दिया, जिससे डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है और जनता को महंगाई के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

यात्रा के अंत में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। यात्रा में पूर्व दर्जाधारी एड0 फुरकान अली, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली, पार्षद अरशद ख्वाजा, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, सतीश दाबड़े, पार्षद प्रत्याशी दीपक कपूर, नासिर गौड़, रवीश भटीजा, डॉ0 मेहरबान खान, सुंदर सिंह मनवाल, धर्मवीर सैनी, मनोज जाटव, राकेश राजपूत, राजेंद्र श्रीवास्तव, सार्थक ठाकुर, वसीम सलमानी, रेखा प्रजापति, रवि बाबू शर्मा, अशोक धींगान, आरिफ पीर, कैलाश प्रधान, समर्थ अग्रवाल, विशु सौदाई, तौकीर अहमद, अनंत पांडेय, मुन्ना मास्टर, शिवालिक नगर के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, दीपक कोरी, समीर अंसारी, सीपी सिंह, दिनेश वालिया, प्रधान श्याम सुंदर, राव मोइन, कामेश्वर यादव, दिनेश पुंडीर, अरविंद शर्मा, सौरभ सैनी, वसीम सलमानी, यश शर्मा, विभाष मिश्रा, जतिन हांडा, संजय राणा, राहुल चौहान, जवाहर चावला, मोहित कुकरेजा, शिवम बाल्मीकि, सुरेन्द्र ठाकुर, राजू चित्कारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!