Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रदेश में हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले: आशीष चौहान देहरादून के जिलाधिकारी, पीसीएस जितेंद्र कुमार बने हरिद्वार के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार। देंखे सूची

मनोज सैनी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात बी०वी०आर०सी० पुरुषोतम को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त किया गया है। वहीं डा० रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विनय शंकर पाण्डे से आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त स्वास्थ्य और यूके हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व सौंपा गया है। सविन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया है, जबकि आनन्द स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार आशीष चौहान को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व मिला है। वहीं मनुज गोयल को मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है। संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई बनाया गया है। सौरभगहरवार को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार पाण्डे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के साथ आईटीडीए निदेशक, हिल्ट्रान प्रबंध निदेशक और पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व दिया गया है। नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी जीएमवीएन बनाया गया है। दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रतीक जैन को जिलाधिकारी बागेश्वर नियुक्त किया गया है। आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का दायित्व सौंपा गया है। सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग तथा फिन्चाराम को अपर सचिव गृह विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीसीएस अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है। इलागिरि को दुग्ध विकास विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!