Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

वार्ड – 21 की बैठक में बोले कांग्रेसी। देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है- 2024।

चुनाव बाद भाजपा सरकार उजाड़ सकती है नहर किनारे बसी कॉलोनियां: अशोक शर्मा

मनोज सैनी

हरिद्वार। देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस जनों ने अब बूथ-बूथ, वार्ड-वार्ड जाकर हरिद्वार की जनता को जगाने और मोदी जी की जुमलेबाजी से जनता को सचेत करने और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए अपना बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक आर्यनगर के वार्ड न 21 के कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश प्रसाद जी के लाल मंदिर, कालोनी स्थित आवास पर जयपाल सिंह जी की अध्यक्षता व महेंद्र गुप्ता जी के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में निवर्तमान मेयर पति अशोक शर्मा ने कहा है की देश से महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी कम करने के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी है। इसलिए आने वाली 19 अप्रैल को हाथ का बटन दबाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। बैठक में अशोक शर्मा ने बताया कि चुनाव बाद सरकार की नहर पटरी पर बसी कॉलोनियों को ध्वस्त करने की योजना है, जिससे आपके खून पसीने से बनाए घर पर सरकार बुलडोजर चलवा सकती है। उन्होंने कहा की अब घर घर जाकर भाजपा की नाकामियों और कांग्रेस की उपलब्धियों को बताना है।
कांग्रेस महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा की देश की जनता अब मोदी जी के जुमलों को समझ चुकी है और इस बार देश की जनता कांग्रेस की और आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा की मोदी जी 400 पार का नारा दे रहे है लेकिन अंदरूनी सर्वे में वे 200 सीट भी नही ला पा रहे हैं। इसलिए विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाकर भाजपा में शामिल कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा की भाजपा ने हरिद्वार लोक सभा में एक ऐसा प्रत्याशी उतारा है जिसे पहले असफलताओं के चलते मुख्यमंत्री पद से हटाया था और इसी प्रकार असफल हरिद्वार सांसद को हटाकर असफल मुख्यमंत्री को उम्मीदवार बनाया है।

मनोज सैनी ने कहा की जब से मोदी सरकार आई है तब से जनता की सिर्फ जुमले ही मिल रहे है। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी एक भी गारंटी, 2 करोड़ रोजगार, विदेशों से कालाधन लाने, 100 स्मार्ट सिटी बनाने, सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांव में विकास की बात तो छोड़िए उन्हें पोलियो बीमारी के तरह अपंग बना दिया, इतना ही नहीं जितना शोषण देश में भाजपा की सरकारों में हो रहा है उतना कभी नहीं हुआ। अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की धामी सरकार वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। बैठक में मनोज सैनी ने सुझाव दिया की सभी बूथ पर युवा कार्यकर्ताओं को ही खड़ा किया जाएगा।

जयपाल सिंह जी ने देश की आजादी से पहले और देश की आजादी के बाद कांग्रेस के योगदान को बताते हुए कहा की आज देश जहां खड़ा है वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कारण खड़ा है। संघ तो आजादी का पक्षधर भी नहीं था, संघी तो अंग्रेजों की गुलामी और मुखबरी करते थे।

बैठक में जगदीश प्रसाद, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, सतीश कुमार, लक्ष्य भारद्वाज, संदीप धारीवाल आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में जयपाल सिंह, सतीश कुमार, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, त्रिपाल शर्मा, ललित सैनी, अशोक साहू, गणेश मित्तल, सूरज गुप्ता, रति राम जी, भोपाल सिंह जी, मनोज जाटव, राम प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव शर्मा, ब्रिजपाल एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा, मीना शर्मा, कमलेश भारद्वाज, कमलेश, सुनीता देवी, कैलाशों देवी, मंजू देवी, संदीप धारीवाल, सोनू शर्मा, क्रिश, लवकुश, उज्जवल, छोटू, भानू आदि उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!