Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकद्मा दर्ज कराए जाने से भड़के कांग्रेसजन। रानीपुर कोतवाली का किया घेराव, की दर्ज मुकद्मा वापस लेने की मांग।

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकद्मा वापस लेने की मांग करते हुए रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिंहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव किया और दर्ज कराए गए मुकदमें वापस लेने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाना न्याय संगत नहीं है। पुराने मीटर सही काम कर रहे हैं, फिर स्मार्ट मीटर का भार उपभोक्ताओं पर क्यों डाला जा रहा है। जब लोग ही स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं, तो विभाग जबरदस्ती क्यों कर रहा है। महेश प्रताप राणा ने यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल और प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग ज्यादा आ रही है। विभाग को स्मार्ट मीटर की उच्च तकनीकी जांच करानी चाहिए। उपभोक्ता अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते, इसलिए जबरदस्ती न की जाए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष की जिम्मेदारी है। झूठे मुकदमे दर्ज कर अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाना चाहते हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर अतिरिक्त रीडिंग देते हैं और इसकी शिकायतें भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके विभाग हठधर्मिता अपना रहा है। विभाष सिंहा ने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाने का प्रयास कर रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, डॉ मेहरबान, सीपी सिंह, तेजपाल, तीर्थ पाल रवि, नरेश सेमवाल, संतोष चौहान, विमला पांडे, मुरली मनोहर, अंकित चौहान, नरेश पंडित, सुनीता सिंह, निशा शर्मा, गेस कश्यप, मधु शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, हिमांशु गुप्ता, संजय सैनी, पार्षद सुनील कुमार, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, सोहेल अख्तर, तेलूराम प्रधान, अशोक धींगान, अशोक धनगर, मनीराम बागड़ी, यशवंत सैनी, अंकित चौहान, नेपाल गुप्ता, कुलवीर सिंह, ईसम सिंह, अमित नौटियाल, डीएस नेगी, एमएस त्यागी, जितेंद्र चौधरी, शिवदत्त, अज्जू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!