सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मायापुर स्थित अमरापुर घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि करन माहरा का तीन वर्षीय कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और इस दौरान करन माहरा ने संगठन में युवाओं को जोड़ने के साथ साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया हैं जिससे उपचुनाव में पार्टी को मंगलौर और बद्रीनाथ चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर की रक्षा के संकल्प के साथ ऐतिहासिक हरिद्वार से केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा की जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड में जोरदार वापसी कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना का काम करेगी।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूण राघव, हिमांशु राजपूत,शिवा लोधी, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी,जासिद अंसारी,करन सिंह राणा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।