राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। न्यायालय जे0एम0 कोटद्वार द्वारा जारी 82 सीआरपीसी नोटिस तथा गैर जमानती वारण्ट अभियुक्त अमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गली नम्बर- दो भरत विहार कालोनी थाना बिजनौर उप्र सम्बन्धित वाद दहेज प्रतिषेध अधिनियम चालानी थाना कालागढ़ में अभियुक्त अमित कुमार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
[yotuwp type=”videos” id=”pLNvmpAZjLc” ]
न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध एनबीडबलयू तथा उद्घोषणा के लिये 82 द0प्र0 संहिता का नोटिस जारी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी व पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी की पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में आज 82 crpc की कार्यवाई हेतु भरत विहार कालोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश में कालागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुनादी की गई और नोटिस को अभियुक्त के घर पर चस्पा किया गया।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।