मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में आज एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 3012 नए मामले सामने आए हैं वहीं 27 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घण्टे में अल्मोड़ा में 66, बागेश्वर 13, चमोली 24, चंपावत 28, देहरादून 999, हरिद्वार 796, नैनीताल 258, पौढ़ी गढ़वाल 80, पिथौरागढ़ 28, रुद्रप्रयाग 12 टिहरी गढ़वाल 137, उधम सिंह नगर 565 और उत्तरकाशी में 6 मामले आये हैं। प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 129205 पहुंच गई है। आज 27 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1919 हो गयी है।


More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा