ब्यूरो
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार में पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में रोहित ,अमन ,सुमित,रूमित , अमरदीप ,नीरज पवन कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कौशिक, राहुल कुमार, सुनील कुमार, मुकुल, आकाश कुमार, नितेश ,मनोज शिवकुमार, इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की हरिद्वार में आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है । अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली और पंजाब में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की आम आदमी पार्टी की मोहल्ला रिपेयर कैंप लोगों को प्रभावित कर रहा है। भविष्य में भी आम आदमी पार्टी ऐसे कैंपों का आयोजन करेगी जल्द ही वार्ड वाइज सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति लोगों को प्रभावित कर रही है।पंजाब में अब सरकारी कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डायल 1076 स्कीम से घर बैठे 43सरकारी काम हो सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अनील सती, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, सीवाईएसएस जिला अध्यक्ष अमनदीप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष 42 सोनू कुमार, शुभम सैनी मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।