मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा मानसूनकाल के दौरान जनपद में डेंगू के बढते प्रकोप के दृष्टिगत जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार में डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। अब डेंगू से सम्बन्धित किसी भी जानकारी व समस्या के निराकरण हेतु कोई भी व्यक्ति आपदा कंट्रोल रुम / डेंगू कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बरों – 01334-223999, 01334-239444, 1077 (टोल फ्री), 7900224224, 7055258800,9 068688840 (व्हाट्स अप नम्बर) पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत ने दी है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा