मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए लापरवाही के चलते प्रभारी निरीक्षक कनखल रविंद्र शाह और उपनिरीक्षक मनदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।


बता दें कि रवींद्र शाह अभी चन्द दिनों पहले ही कनखल थाने में स्थानांतरित होकर आए थे, उनकी जगह रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर रावत को कनखल थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कनखल थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान को भी रानीपुर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को कनखल एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रोहित कुमार को प्रभारी चौकी लखनौता और यहां से ब्रह्मदत्त बिजल्वाण को भगवानपुर भेजा गया है। कुछ दिन पहले लखनौता चौकी प्रभारी बनाकर भेजे गए उप निरीक्षक पुनीत दसौनी को वापस भगवानपुर थाना रवाना किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि लापरवाही के कारण इंस्पेक्टर और उप निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।

More Stories
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।