मनोज सैनी
हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सैनी जी ने कहा कि 13 अप्रैल बैसाखी के दिन हम अपने जलियांवाला बाग के हजारों शहीदों को शत-शत नमन करते हैं। ऐसे ही हजारों- लाखों शहीदों की बदौलत आज यह देश आजाद हुआ है लेकिन बड़ा अफसोस होता है जब कंगना रनौत जैसी कोई नेत्री /अभिनेत्री टीवी चैनल पर बड़ी बेशर्मी के साथ यह कहती है कि 1947 में हमको आज़ादी भीख में मिली थी। उससे भी ज्यादा दुख तब होता है जब सरकार चलाने वाले तथाकथित राष्ट्रवादी नेता ऐसे लोगों को पद्मश्री भी देते हैं और लोकसभा चुनाव में अपना टिकट भी देते हैं। ऐसा करना हमारे देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का खुलेआम अपमान है। यह ऐसे लोगों के दोगले पन को भी उजागर करता है।
वन्देमातरम

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।