सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड की धारी देवी एवं नागराजा की पवित्र देवडोली कल हरिद्वार में विश्राम के बाद ब्रह्मकुण्ड हरकी पैड़ी पर स्नान करने हेतु पहुंची। जहां हरकी पैड़ी पहुंचने पर गढ़वाली पंडा माया राम उमाशंकर वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ ने देवडोली को स्नान व पूजन का कार्य वैदिक विधान से सम्पन्न कराया।
इस मौके पर देव डोली का स्वागत गंगा सभा के वीरेंद्र कौशिक, मोहित गोस्वामी, सचिन कौशिक, अभिषेक श्रीकुंज, सिद्धार्थ त्रिपाठी आदि पुरोहितो द्वारा किया गया। ढ़ोल दमाऊ, मशक बीन, रणसिंघे की गूंज के बीच देवडोली के साथ गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रमोद डोभाल, देवेंद्र कोठियाल, सहित सैकड़ो भक्तो ने माँ धारी देवी, एवं नागराजा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।