मनोज सैनी
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा एवं होटलो में महिलाओं द्वारा अश्लील हरकते करने सम्बन्धी जनता एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायते की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा 2 दिन पूर्व ही 5 महिलाओं को रेलवे स्टेशन गेट से अन्तर्गत धारा 294 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। इसी अभियान के अन्तर्गत आज फिर नगर कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के गेट नं0 1 के पास से 2 अभियुक्ताओ पुष्पा पत्नी सुरेश नि० मौ० तकिया थाना सदर जनपद सहारनपुर (40 वर्ष) शबनम उर्फ काजल पत्नि अनीश निवासी ग्राम शेखपुरा थाना लक्सर हरिद्वार (21 वर्ष) को सड़क पर सरेआम आने जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने हेतु अश्लील हरकते करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0 749/21 धारा 294 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्ताओं को मा० न्यायालय में पेश किया जायेगा।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।