क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मानव तस्करी निरोधक दस्ते व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने देहव्यापार में लिप्त दिल्ली के युवक, उसकी गर्लफ्रेंड सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 4200 रुपए नगद व कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद भी किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देहव्यापार सम्बन्धी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर थाना क्षेत्र के टिबडी अंडरपास के पास तीन लोग जिनमें दिल्ली का एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड, एक ग्राहक से डील कर रहे थे, तभी पुलिस ने सटीक सूचना पर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि वह अक्सर दिल्ली से हरिद्वार आकर होटल मेे देह व्यापार चलाते हैं। आज भी वह इसी सिलसिले में आए थे। इसके साथ साथ पूछताछ में मालूम चला कि पकड़ी गई युवती का प्रेमी ही युवती से जिस्मफरोशी कराता था। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद आदिल मलिक पुत्र फखरुद्दीन निवासी निवासी ब्लॉक जे-3/46जे किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली, अमन राय पुत्र चरण सिंह निवासी मकान नंबर x/2179 गली न0- महिला कालोनी थाना गांधीनगर नई दिल्ली व रेणुका (काल्पनिक नाम) निवासी गली नंबर 6 चोर मार्केट आनंद विहार पुरानी दिल्ली के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ देहव्यापार अधिनियम की धारा 4/5/8के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।