सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। 15 वर्षीय लड़की से लगातर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी नसीम उर्फ कल्लू की जमानत अर्जी एफटीएससी/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि बीते साल कोतवाली लक्सर क्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता से पांच आरोपी युवकों पर लगातार दुष्कर्म व मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया था। केस की विवेचना के दौरान पुलिस ने वादी मुकदमा फारुख व अन्य तीन आरोपियों की भूमिका का खुलासा किया था। विवेचक ने मुख्य आरोपी समेत नौ आरोपियों का विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता ने अपनी आपबीती में आरोप लगाया था कि आरोपी मुनीश,अब्दुल रहमान,अहसान पुत्र इकबाल,अरशद व मुख्य आरोपी नसीम उर्फ कल्लू पुत्र आकिल निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द कोतवाली लक्सर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबकि वादी मुकदमा फारुख, ग़ुलशाद,अहसान पुत्र सैय्यद व नफीस पर पीड़ित लड़की से पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगवाकर अवैध धन वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाया है।विचारण कोर्ट में पीड़ित लड़की समेत दो गवाह परीक्षित करा दिए गए हैं।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।