सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मोदी सरकार द्वारा जनता का जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी एंजेसियों के दुरुपयोग पर कांग्रेस ने हल्ला बोलते हुए आज देवपुरा चौक पर महानगर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरूपयोग कर रही है जिसको कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे। मोदी सरकार ईडी का दुरूपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है जोकि नाकाम साबित होगी और जिसका मुकाबला पूरे देश में कांग्रेस जन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को झुकाने का काम करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, सोम त्यागी, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी, सुनील कुमार, सोहित सेठी, सन्नी कुमार, सुमित त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पुनीत कुमार, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, मनोज सैनी, तरुण व्यास, वरुण बालियान, विकास चंद्रा,पार्षद सुमित त्यागी, आशीष गोस्वामी, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, चन्द्रभान, लक्ष्मण दास हाण्डा,केशव काम्बोज,विजय विक्की शर्मा, अरुण राघव,अनंत पाण्डेय, रचना शर्मा, बिन्दु शर्मा, मोहित गर्ग,कुंवर मढवाल, दिग्विजय जेपी, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, ऋषभ अरोड़ा, नितिन यादव,शुभम जोशी,ऋषभ वशिष्ठ, इदरीस मंसूरी,नरेश सेमवाल,अजय गिरी, रितेश पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, आयुष कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।