मनोज सैनी
एक पति को लेकर दो पत्नियों आपस में भिड़ गई इसके बाद भी सड़क पर उनके बीच जमकर हंगामा और विवाद हुआ। इस दौरान यहां से गुजरे राहगीरों ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. दोनों पत्नियों पति पर अपना अपना दावा जताती नजर आईं।
[yotuwp type=”videos” id=”3ant0PDJ9gM” ]
पूरा मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूल बाग स्थित जल विहार रोड का है यहां एक ऑटो का पीछा करते-करते एक महिला पहुंची थी और ऑटो में बैठे एक युवक और एक महिला को ऑटो रोककर बाहर सड़क पर उतार लिया और झगड़ा करना शुरू कर दिया।
युवक और महिला को ऑटो से जबरन बाहर उतारने वाली महिला चिल्ला चिल्ला कर आरोप लगा रही थी कि उक्त व्यक्ति से उसका विवाह हुआ है और पिछले 4 सालों से वह दिन में मेरे साथ और रात में दूसरी महिला के साथ रहता है तो वहीं ऑटो सवार महिला ने भी दावा किया कि उसकी उक्त व्यक्ति से शादी हो चुकी है और वह उसका खर्चा भी चलाती है। बाद में झगड़ा कर रही दोनों महिलाएं उक्त व्यक्ति को लेकर ऑटो से ग्वालियर के पड़ाव थाने के लिए रवाना हुई।जल विहार मुख्य मार्ग पर चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे को जिस भी राहगीर ने देखा सड़क पर ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया।

More Stories
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।