ब्यूरो
रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ- साथ 11 एलपीजी सिलेंडर, नोजल पाइप और एक मारुति सुजुकी स्टीम कार बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार पुलिस ने 29 जुलाई को झिलमिल ढाबे के पास हाईवे पर अवैध रूप से एलपीजी गैस की रीफिलिंग कर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 2 व्यक्तियों सुखबीर पुत्र खिछु सिंह निवासी पिसावा थाना पिसावा जनपद अलीगढ उ0प्र0, साकीब पुत्र अजमेरी निवासी सलेमपुर थाना जानसट जिला हाथरस उ0प्र0 को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर मौके से 11 एलपीजी सिलेंडर और गैस निकालने के लिये उपयोग में लायी नोजल व पाइप तथा एक मारुति सुजुकी स्टीम कार को बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नितिन बिष्ट, का0 प्रदीप भण्डारी व अनिल शर्मा शामिल रहें।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।