मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आज नगर निगम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेम नगर आश्रम के पुल तक अतिक्रमण हटाया गया।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी/अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम हरिद्वार डा. गम्भीर सिंह तालियान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एवं नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नन्दन कुमार के निर्देशन में आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा उनके नेतृत्व में टीम गठित कर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया गया है कि नगर निगम की टीम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम के पुल तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, इस दौरान स्थायी अतिक्रमण को धवस्त किया गया साथ ही होर्डिंग्स को हटाया गया एवं अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया तथा दोबारा अतिक्रमण न किये जाने हेतु सभी को कड़ी चेतावनी भी दी गयी। उन्होंने अवगत कराया है कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा निरन्तर अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान श्याम सुन्दर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त, श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक,आदित्य तेश्वर, कनिष्ठ सहायक व क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।

More Stories
कल 2 मई, शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं।
बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी मामले में मात्र 2 फॉरेस्ट गार्ड मिले दोषी, किया सस्पेंड।
खुशखबरी: शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरण