मनोज सैनी
हरिद्वार। देर रात जनपद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा ताश के पत्तों की तरह 19 सब इंस्पेक्टर्स को फेंट दिया गया, जिसमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। आशीष नेगी को प्रभारी चौकी सप्त ऋषि कोतवाली नगर का चार्ज दिया है। शैलेंद्र मंगाई को प्रभारी चौकी लखनोता थाना झबरेड़ा का चार्ज मिला है। आनंद मेहरा को प्रभारी चौकी मायापुर कोतवाली नगर का चार्ज मिला है। प्रदीप राठौर प्रभारी चौकी हर की पौड़ी कोतवाली नगर बनाए गए हैं। जबकि सुधांशु कौशिक को प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा अन्य का उप निरीक्षकों के ट्रांसफर हुए हैं। देखें सूची।


More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद