सुनील मिश्रा
हरिद्वार। पौराणिक सिद्ध पीठ श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्र शतचंडी महायज्ञ में आज शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पहुंचकर मां सुरेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर प्रबंधक समिति सदस्यों की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री को माता की चुनरी एवं नारियल प्रसाद भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में समिति के प्रधान नंदकिशोर शर्मा, मंत्री आशीष मारवाड़ी, उपाध्यक्ष कमलेश सक्सेना, अभिनव कीर्तिपाल, राकेश शर्मा, निशांत विद्याकुल विक्की शर्मा, विजय वर्मा, परशुराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।