मनोज सैनी
हरिद्वार। आखिरकार लंबी प्रतिक्षा के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्षों में अमन गर्ग को पुनः हरिद्वार जिला महानगर का अध्यक्ष और रुड़की के लिए चौधरी राजेंद्र पर विश्वास व्यक्त किया गया है, जबकि हरिद्वार ग्रामीण श्री बालेश्वर सिंह और रुड़की ग्रामीण पर फुरकान अहमद को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने घोषित किया परीक्षा परिणाम।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने की नशे पर प्रतिबंध लगाने की मांग।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, फूंका धामी सरकार का पुतला। कहा धामी सरकार में बुलंद है अपराधियों के हौंसले।