मनोज सैनी
हरिद्वार। आखिरकार लंबी प्रतिक्षा के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्षों में अमन गर्ग को पुनः हरिद्वार जिला महानगर का अध्यक्ष और रुड़की के लिए चौधरी राजेंद्र पर विश्वास व्यक्त किया गया है, जबकि हरिद्वार ग्रामीण श्री बालेश्वर सिंह और रुड़की ग्रामीण पर फुरकान अहमद को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।