ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में चमगादड़ टापू में गंगा घाट से दुकानें हटाए जाने को लेकर आज सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी से राधा कृष्ण धाम आश्रम जाकर उनकी रोजी रोटी को बचाने की गुहार लगाई।
राधा कृष्ण धाम पहुंची महिलाओं रेखा, काजल, अनिता आदि ने बताया कि वे पंतद्वीप घाट पर अपनी रोजी रोटी के लिए फड़, ठेली आदि लगाती हैं मगर अब स्वामी नारायण और नगर निगम वाले पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें वहां से जबरदस्ती हटाने का काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि स्वामी नारायण के चेले वहां जाकर महिलाओं के साथ गली गलौच कर उन्हें गंदी गंदी गालियां भी देते हैं। पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनकर उन्हें सभी दुकानदारों की सूची बनाने के लिए कहा जिसके बाद वे उनके लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे और उन्हें नगर निगम जाकर अपनी समस्याएं वहां रखने के लिए भी कहा।
बताते चलें कि उक्त घाट को प्रशासन ने स्वामी नारायण आश्रम को साफ सफाई के लिए गोद दे दिया है और मिशन अब उक्त घाट पर पैड, पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।