राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। लक्ष्मणझूला निवासी ने राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर वल्ला- 04 में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री नौकरी की तलाश में घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर में मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना की गम्भीरता को देखते हुये उक्त अभियोग को रेगुलर पुलिस में स्थानान्तरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक लक्ष्ममझूला विनोद सिंह गुसाई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से 24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग को उनके रिश्तेदार के घर आगराखाल टिहरी गढ़वाल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।