जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों के इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है जानकारी* https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/
मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपदवासियों को आधार अपडेट करने एवं बनाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए थे कि जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों की सूची जनपद की वेबसाइट पर https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ अपलोड कर दें जिससे कि कोई भी आम जनमानस अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर में जाकर अपना आधार अपडेट एवं तैयार कर सके।
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरिद्वार अभिषेक चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद वासियों को अपने आधार बनाने एवं अपडेट करने एवं किसी भी संशोधन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में 138 सी एस सी सेंटर संचालित हो रहे है जिसमें कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ संचालित सी एस सी सेंटरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अवगत कराया है कि CSC VLE द्वारा संचालित आधार केंद्रों का विवरण: 97, IT विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 3, WECD विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 20, डाकघर (Post Office) आधार केंद्रों का विवरण: 2, बैंकों के आधार केंद्रों का विवरण: 16, कुल: 138
आधार से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करे https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।