ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज के एसडीएम उदित पवार के पास शमशान की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर कुछ लोग उनके कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनने की बजाय एक व्यक्ति को अपने ऑफिस में मुर्गा बना दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने एसडीएम मीरगंज से हटाकर जिला मुख्यालय में भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के के मुताबिक मंडनपुर गांव में मिश्रित आबादी है। वहां पर शमशान घाट नहीं होने की वजह से अंतिम संस्कार में कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शमशान के लिए जगह आरक्षित है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे कब्रिस्तान में मिला लिया है। ग्रामीणों ने पैमाइश कराकर शमशान की भूमि अलग करने की मांग की। इसके साथ ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग अपने त्योहार पर मंदिर के पास खाली जमीन से ढोल बजाते हुए निकलते हैं। जिसकी वजह से समस्या होती है।

More Stories
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।