सतीश जोशी
हल्द्वानी। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दिनांक 23 से 25 दिसंबर तक हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप 2023 का भव्य आयोजन होगा। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर से हल्द्वानी में मार्शल आर्ट के प्रचलित खेल जूजित्सु के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। उक्त राज्य प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 ज़िलों के 500 से अधिक खिलाड़ी एवं 40 आफ़िशियल्स भाग लेंगे। उत्तराखण्ड राज्य प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 दिसंबर को जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियाई कोच विनय कुमार जोशी करेंगे। उक्त प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी 24 एवं 25 फ़रवरी 2024 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर में जुजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप- 2024 में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यकारी निदेशक जोशी ने बताया कि हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही उत्तराखण्ड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप 2023 में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उत्तराखण्ड सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इस दौरान आयोजन समिति एवं प्रदेश भर के खिलाड़ियों द्वारा खेल मंत्री का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूजित्सु खेल की नेवाजा, फ़ाइटिंग, कांटेक्ट एवं डुओ-शो स्पर्धा का आयोजन विभिन्न भारवर्गों में होगा। उक्त आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष रशिका सिद्धिकी, संरक्षक रवि मोहन अग्रवाल, कैलाश सिंह बिष्ट, सुभाष गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।