मनोज सैनी
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने जनपद वासियों से अपील की है कि उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सम्भावित हड़ताल की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये आम जनमानस की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 एवं जिल आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05944-250250 है मैं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं ताकि उनका तत्काल निवारण किया जा सके।

उन्होने कहा कि शासन द्वारा उर्जा विभाग के तीनो निगमों पर एस्मा लगाकर हड़ताल प्रतिबन्धित की गयी है, इस लिये एस्मा का उल्लंघन पाये जाने पर एवं कोई भी व्यक्ति हड़ताल के दौरान उत्पात एवं गलत अफवाह फैलाते हुये पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी उन्होंने सभी जनपद वासियों से सहयोग की अपील की है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।