मनोज सैनी
देहरादून। नगर निगम, हरिद्वार द्वारा सराय स्थित भूमि को कय किये जाने विषयक प्रकरण में प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता पाये जाने के दृष्टिगत प्रकरण की विस्तृत जॉच हेतु श्री रणवीर सिंह चौहान, सचिव, गन्ना चीनी, उत्तराखण्ड शासन को जाँच अधिकारी नामित करते हुए उक्त अनियमितता में प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाये गये प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार श्री रवीन्द्र कुमार दयाल, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, हरिद्वार श्री आनन्द सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक, नगर निगम, हरिद्वार श्री लक्ष्मीकांत भट्ट एवं अवर अभियन्ता, नगर निगम, हरिद्वार श्री दिनेश चन्द्र काण्डपाल, को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
इसके साथ ही प्रकरण में वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम, हरिद्वार सुश्री निकिता बिष्ट के विरूद्ध ‘कारण बताओ’ नोटिस निर्गत किया गया है तथा सेवा विस्तार पर कार्यरत सेवानिवृत्त सम्पत्ति लिपिक श्री वेदपाल का सेवा विस्तार समाप्त करते हुए उनके विरूद्ध सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 351 (ए) के प्राविधानों के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही करने हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार को निर्देशित किया है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।